करीना के पिता रणधीर कपूर ने कहा, करीना का ड्यू डेट 15 फरवरी

Chanakya Mantra

रणधीर कपूर की बेटी व सैफ अली खान की बीबी करीना कपूर ख़ान प्रेग्नेंसी के आख़िरी चरण में हैं और जल्द बच्चे को जन्म दे सकती हैं। अब उनकी डिलीवटी डेट के बारे में जानकारी सामने आयी है। करीना के पिता रणधीर कपूर ने डेट का खुलासा किया है।
रणधीर कपूर ने एक स्टेटमेंट में बताया कि करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी है। करीना कपूर और सैफ़ अली ख़ान का यह दूसरा बच्चा होगा। दोनों का चार साल का एक बेटा तैमूर है। सैफ़ और करीना ने पिछले साल प्रेग्नेंसी का एलान किया था। अगस्त में दोनों की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया था- हमें यह एलान करते हुए ख़ुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया सदस्य आने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों का प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान आमिर ख़ान की फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी पूरी की थी, जो इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.