After Header-1

‘बागी 4’ में काम करेंगी सारा अली खान!

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान फिल्म ‘बागी 4’ में काम करती नजर आ सकती है। टाइगर श्रॉफ की हिट फ्रैंचाइजी फिल्म ‘बागी 3’ की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके अगले पार्ट की घोषणा कर दी थी। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के लगने के बाद मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम रहे थे। सभी फिल्मों की shooting शुरू होने के बाद मेकर्स भी ‘बागी 4’ को जल्द से जल्द फ्लोर पर लाने की  planning कर रहे हैं। चर्चा है कि ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट फीमेल लीड की एंट्री हो गई है। चर्चा है कि सारा अली खान को ‘बागी 4’ आॅफर हुई है। कहा जा रहा है कि फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने सारा अली खान को ‘बागी 4’ के लिए चुना है। यदि सबकुछ सही रहा तो सारा अली खान और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.