After Header-1

पश्चिमी हिस्सों में हवाई हमले की चेतावनी

कीव । यूक्रेन की राजधानी कीव सहित देश के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों के कई हिस्सो में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। यूक्रेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्रालय के आनलाइन एयर रेड वॉर्निंग मैप के डाटा में बुधवार को इस चेतावनी को दर्शाया गया है।

मंत्रालय के अनुसार कीव और कीव क्षेत्र के साथ-साथ यूक्रेन के पोल्टावा, सुमी, चेर्निहाइव, चर्कासी, जाइटॉमिर, खमेलनित्सकी, रिव्ने और टेरनोपिल क्षेत्रों में चेतावनी का अलर्म बजाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि क्रीमिया पुल पर हमले के दो दिन बाद पिछले वर्ष 10 अक्टूबर में रूस ने यूक्रेनी बुनियादी ढांचे पर हमला शुरू किया। रूस की ओर पूरे यूक्रेन में बिजली, रक्षा उद्योग, सैन्य कमांड और संचार सुविधाओं पर हमले किए गए। तभी से हर दिन कभी-कभी पूरे देश में हवाई हमले की चेतावनी जारी की जा रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.