After Header-1

वनडे में शीर्ष पायदान से फिसले सिराज

दुबई।शीर्ष भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान से फिसलकर तीसरे पायदान पर आ गये। आस्ट्रेलिया के विरुद्ध रविवार को खेले गये दूसरे एकदिवसीय मैच में सिराज कोई विकेट नहीं ले सके थे। आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, वह 702 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर आ गये हैं, जबकि जॉश हेजÞलवुड (713 पॉइंट) ने एक बार फिर शीर्ष रैंक हासिल कर ली है।

न्यूजीलैंड के वामहस्त गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (708 पॉइंट) दूसरे स्थान पर हैं। गौरतलब है कि सिराज 25 जनवरी 2023 को एकदिवसीय क्रिकेट में नंबर एक पर पहुंचे थे और कुल 56 दिन तक शीर्ष पर रहे। इसी बीच, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज केन विलियम्सन ने बल्लेबाजों की टेस्ट रैंंिकग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

श्रीलंका के विरुद्ध दो टेस्ट मैचों में एक शतक और एक दोहरा शतक जड़ने के बाद उन्होंने चार पायदान की छलांग लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। विलियम्सन 883 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, हालांकि वह शीर्ष पर काबिजÞ आॅस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन (915 रेटिंग) से काफी दूर हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.