After Header-1

विकास के पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश में अधायत्म और ईको टूरिज्म की अपार संभावनायें

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि विकास के पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश में अधायत्म और ईको टूरिज्म की अपार संभावनायें हैं।

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में  योगी ने सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में अध्यात्म और ईको टूरिज्म में अपार संभावनाएं हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बन जाने से वाराणसी में प्रत्येक माह एक करोड़ पर्यटक आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में  राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने से दस गुना पर्यटक बड़े हैं। नैमिष में भारत के वैदिक साहित्य का लेखन हुआ है। हस्तिनापुर में शुक तीर्थ का हम विकास कर रहे हैं। ब्रज तीर्थ बोर्ड के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि का विकास किया जा रहा है।

इससे पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। उन्होने कहा कि हमारे यहां नौ एयरपोर्ट संचालित हैं। दस पर कार्य प्रगति पर है। सभी एयरपोर्ट के संचालित हो जाने पर यूपी देश में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य हो जाएगा। हम जलमार्ग नेटवर्क पर भी कार्य कर रहे हैं।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी उत्तर प्रदेश में पिछले छ वर्षों में काफी कार्य हुए हैं। दिल्ली मेरठ रैपिड रेल जल्दी शुरू होने वाली है। प्रदेश के पांच शहरों में मेट्रो की सुविधा उपलब्ध है। एक्सप्रेसवेजÞ के माध्यम से हम पूरे प्रदेश को जोड़ने में सफल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने को तैयार है। आज देश में सबसे अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर उत्तर प्रदेश में है। यही नहीं भारत में सबसे उर्वरा भूमि और जल संसाधन यहीं पर है। यहां के हर जिले के अपने उत्पाद हैं।

इन परम्परागत उत्पादों को हमने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के रूप में आगे बढ़ाया है। इससे प्रदेश के निर्यात में भरी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टनर कंट्री के तौर पर सिंगापुर जीआईएस-23 से जुड़ने वाला सबसे पहला देश है। जिस तरह से निवेशक यूपी में निवेश कर रहे हैं 2027 तक उत्तर प्रदेश अपनी अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर की बनाने में सफल रहेगा।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने निवेशकों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखता है। हमारी उद्योग अनुकूल नीतियों से प्रदेश का औद्योगिक माहौल बदला है। उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार 25 सेक्टोरल पॉलिसीज तैयार की गई हैं।

राज्य सरकार प्रधानमंत्री  के विजन के अनुरूप औद्योगिक विकास के लिए उद्यमियों को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि डाटा सेंटर, इलेक्ट्रोनिक्स में भी संभावनाएं हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.