टेक्नोलॉजी का कंज़्यूमर नहीं प्रोड्यूसर बन कर दुनिया में उभरा भारत

लखनऊ । केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने  को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में भारत टेक्नोलॉजी का कंज़्यूमर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर बन कर दुनिया में उभरा है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन शनिवार को इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और डाटा सेंटर के संदर्भ में विशेष सत्र को संबोधित करते हुये चंद्रशेखर ने कहा कि मोदी का कहना था कि टेक्नोलॉजी से आम आदमी के जीवन मे बदलाव आना चाहिए। टेक्नोलॉजी से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका मिलना चाहिए।

पिछले 30 सालों में भारत टेक्नोलॉजी का कन्ज़्यूमर बन चुका था,इसे अब टेक्नोलॉजी का प्रोड्यूसर बनना है। उन्होने कहा ‘‘ कुछ समय पहले प्रधानमंत्री द्वारा कही गई ये बातें आज शब्दश: सच साबित हो रही हैं। मुझे इस बात का भरोसा नही था कि भारत इस क्षेत्र में इतना ज्यादा आगे बढ़ जाएगा।

लेकिन आज प्रधानमंत्री के निर्देशन भारत ने दुनिया को दिखा दिया। आज भारत‘‘टेक्नोलॉजी का कंज़्यूमर नहीं प्रोड्यूसर’ बन गया है। 5 जी इसका उदहारण है। जिस तरह से उत्तर प्रदेश आईटी सेक्टर में कार्य कर रहा है,निश्चित है कि प्रोड्यूसर इंडिया का ग्रोथ इंजन भी उत्तर प्रदेश बनेगा।

केंद्रीय मंत्री ने एक संस्मरण सुनाते हुए कहा ‘‘ उत्तर प्रदेश में एक सभा मे संबोधित करने का अवसर मिला, हालाँकि मैं हिंदी में इतना अच्छा नहीं हूँ , लेकिन फिर भी मैंने हिनदी में सम्बोधित करने की कोशिश की,उस भीड़ से एक युवा की आवाज़ आई ‘डिजिटल इंडिया के साथ बढ़ता डिजिटली उत्तरप्रदेश’, ये नारा मुझे उस समय काफी क्रांतिकारी लगा।

उस के बाद आज मैं महसूस करता हूँ कि उत्तर प्रदेश वाकई डिजिटली उत्तर प्रदेश को चरितार्थ कर रहा है। पहले मुझसे आईटी क्षेत्र के निवेशकर्ताओं से एक बात सुनने को मिलती थी कि वो आंध्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र में निवेश करना चाहते थे,उन्हें लगता था कि वहां टेक्नोक्रेट और जमीन आसानी से मिल सकती है, लेकिन आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र और डाटा सेंटर निर्माण के परिणाम से ये पता चलता है कि पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश द्वारा की गई सूचना प्रौद्योगिकी की ये यात्रा बहुत अभूतपूर्व है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आईटी और आईटीईएस क्षेत्र, विशेष रूप से विकासशील देशों के बीच तेजी से नया क्षेत्र उभरा है। प्रदेश सरकार आईटी व आईटीईएस क्षेत्र को विशेष रूप से बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है।

सरकार हाल ही में डाटा सेंटर नीति भी लेकर आई है,इस नीति की वजह से निवेश में काफी सफलता मिली,इसकी सफलता और लोकप्रियता को देखते हुए हमने इसमे नए आकर्षण बिंदु भी रखे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.