After Header-1

गिरफ्तार संदिग्ध निकला कांग्रेस नेता का बेटा

बेंगलुरु। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकियों में से एक कांग्रेस नेता का बेटा निकला और कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस घटनाक्रम से चुनावी राज्य में राजनीतिक तूफान आने की संभावना है। रीशान, एनआईए द्वारा गुरुवार को की गई छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से एक है।

यह छापेमारी राज्य में आईएसआईएस नेटवर्क से जुड़े एक मामले के सिलसिले में की गई। राज्य में आतंकवाद से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही एनआईए राज्य में आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल नेटवर्क की जड़ों की जांच कर रही है।

रीशान की कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

उडुपी से भाजपा विधायक रघुपति भट ने कहा कि एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में से एक रीशान उडुपी जिले के ब्रह्मवर ब्लॉक कांग्रेस महासचिव ताजुद्दीन का बेटा है। उन्होंने कहा- उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

जांच में परेशान करने वाली जानकारी सामने आ रही है। मैं सरकार और एनआईए से जांच तेज करने की मांग करता हूं। विशेष रूप से तटीय क्षेत्र में, जहां ऐसे कई व्यक्तियों के विघटनकारी गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह है।

भट ने जोर देकर कहा- मैं कांग्रेस पार्टी से सवाल करना चाहता हूं ..ताजुद्दीन कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं है। वह ब्लॉक कांग्रेस महासचिव हैं। वह पार्टी की गतिविधियों में सबसे आगे रहते हैं..वह विपक्ष के नेता सिद्धारमैया, शिवकुमार के करीबी हैं और वह उल्लाल कांग्रेस विधायक यूटी खादर के बहुत करीबी हैं।

उन्होंने कहा, जब पार्टी के एक पदाधिकारी का बेटा आतंकी मामले में पकड़ा जाता है तो कांग्रेस पार्टी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.