अंजलि मौत मामले में सातवें आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

नई दिल्ली। अंजलि मौत के मामले में सातवें आरोपी अंकुश खन्ना ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। गुरुवार की रात पुलिस ने मामले के छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया था, जिसे कोर्ट के द्वारा पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

अन्य पांच आरोपी पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं।डीसीपी हरेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि अंकुश खन्ना के आत्मसमर्पण करने के तुरंत बाद उसे गिऱफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उसकी कस्टोडियल रिमांड की मांग करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि उस भयानक रात में अंकुश भी कार में था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.