After Header-1

अरूणाचल में हल्द्वानी निवासी जवान का निधन

हल्द्वानी। अरुणाचल प्रदेश में हृदय गति रुकने से असम राइफल्स के जवान की मौत हो गई।

मृतक जवान हल्द्वानी निवासी था। जवान की पहचान शंकर दत्त पालीवाल के रूप में हुई है जिनका परिवार हल्द्वानी के ऊंचापुल में रहता है। जवान के निधन की खबर से घर पर कोहराम मच गया है।

मूल रूप से भगवानपुर गनाई निवासी शंकर दत्त पालीवाल 40 असम राइफल्स में हवलदार थे और पिछले 2 साल से अरुणाचल प्रदेश में पोस्टेड थे।

कमांडेंट ने उनके बड़े भाई कैलाश पालीवाल को फोन किया और बताया कि शंकर दत्त पालीवाल की तबीयत खराब है। बाद में पता चला कि हृदयगति रुकने से शंकर का निधन हो गया।

शुक्रवार को रानीबाग चित्रशिलाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शंकर दत्त पालीवाल का परिवार 2005 में रानीखेत से हल्द्वानी आ गया था। हल्द्वानी में उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी रहते हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.