After Header-1

 ट्रम्प पर महाभियोग रोकने वाले प्रस्ताव खारिज

वाशिंगटन : अमेरिकी उच्च सदन सीनेट ने  डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग की प्रक्रिया को असंवैधानिक करार दिए जाने की रिपब्लिकन सदस्य रैंड पॉल की कोशिश को खारिज कर दिया है। पॉल ने ट्रम्प पर महाभियोग लगाए जाने की प्रक्रिया को असंवैधानिक करार दिए जाने के संबंध में सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया जिस पर मतदान हुआ और उसे सीनेट ने 55-45 के अंतर से खारिज कर दिया। रिपब्लिकन पार्टी के सीनेट सदस्य पॉल ने कहा कि सदन में हुआ मतदान यह दर्शाता है कि पूर्व राष्ट्रपति महाभियोग की प्रक्रिया से मुक्त हो जायेंगे। गौरतलब है कि अमेरिका के कैपिटल हिल में छह जनवरी को हिंसा भड़काने के आरोप में ट्रम्प पर महाभियोग की प्रक्रिया चलाई जाने का प्रस्ताव किया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.