जम्मू-कश्मीर:  दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर । सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जम्मू कश्मीर के नौगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो खूंखार आतंकी मारे गए हैं।

आतंकियों के पास से एक एके 47 राइफल, 2 पिस्टल समेत दूसके हथियारों की बरामदगी की गई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकी बंगाल के मजदूर की हत्या में शामिल थे।

बताया जा रहा है कि नौगाम एनकाउंटर में मारे गए आतंकी अलकायदा से संबद्ध अंसार गजवात-उल हिंद (एजीयूएच) के सदस्य थे। दोनों की शिनाख्त एजाज रसूल नजर और शाहिद अहमद उर्फ अबू हमजा के रूप में हुई है। रसूल नजर पुलवामा के करीमाबाद का रहने वाला था, जबकि शाहिद बडगाम का रहने वाल था। आतंकियों के खिलाफ यह यह ऑपरेशन चिनार कॉर्प्स और दूसरी एजेंसियों के आपसी सहयोग से चलाया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.