डॉ धन सिंह के आवास पर धरना, जमकर नारेबाजी

देहरादून। नर्सिंग भर्ती को लेकर राज्यभर से युवा देहरादून पहुंचे है।  भर्ती को लेकर धरना प्रर्दशन किया है। नर्सिंग बेरोजगारों ने नर्सिंग फांडेशन के बैनर तले स्वास्थ्य मंत्री के आवास की ओर कूच किया। इस दौरान बेरोजगार युवाओं ने जमकर नारेबाजी की।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नर्सिंग भर्ती में देरी को लेकर आक्रोशित नर्सिंग बेरोजगारों ने कैबिनेट मंत्री के आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें यमुना कॉलोनी में बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया गया। जिस पर बेरोजगार वहीं पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गंभीर आरोप लगाए।

युवाओं का कहना है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। इलाज न मिलने से लोग दम तोड़ रहे है। उसके बावजूद सरकार भर्ती नहीं कर रही है। उन्होंने राज्य की सेवा के लिए शिक्षा प्राप्त की है लेकिन भर्ती न होने से वह परेशान है। लगातार शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे है। लेकिन कोई उनकी नहीं सुन रहा है। इसलिए आज वह आंदोलन करने को मजबूर हुए है।

नर्सिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू, सुराज दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में लगातार स्टाफ नर्स की कमी हो रही है, 12 दिसंबर 2020 को 2621 पदों पर नियुक्ति का शासनादेश होने के बाद भी भर्तियां पूरी नहीं हो पाई है। जिससे उनको समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों भी आंदोलन किया गया था, लेकिन समाधान नहीं हो सका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.