खैरना बाजार में सडक़ पर धू-धू कर जली कार

नैनीताल। जनपद मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 87 पर खैरना बाजार में शुक्रवार सुबह एक कार में आग लग गई। स्थानीय लोगों एवं चौकी खैरना पुलिस ने कार की आग बुझाकर बड़ा हादसा होने से बचाया।
बताया गया है कि गोपाल चंद्र पुत्र स्वर्गीय दौलत राम निवासी चकवा सौदा पोस्ट रातीघाट जिला नैनीताल अपने भाई शंकर लाल के साथ अपनी मारुति अल्टो कार संख्या यूए4-2387 से खैरना आए थे और एक मैकेनिक के कार के पिछले पहियों की टूटी साफ्ट में वेल्डिंग करा रहे थे, इस दौरान मैकेनिक की अनदेखी से कार में जबरदस्त आग लग गई।

इस पर स्थानीय लोगों एवं खैरना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार, आरक्षी राजेंद्र सती व प्रयाग जोशी आदि ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कार सवार दोनों भाइयों को सुरक्षित बचाया और कार में लगी आग पर भी समय रहते नियंत्रण पा लिया, अन्यथा आग इतनी ज्यादा बढ़ चुकी थी कि आसपास के घरों में भी फैल सकती थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.