सिख नेता रिपुदमन सिंह की कनाडा में हत्या

नयी दिल्ली। सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की कनाडा  में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपुदमन सिंह मलिक के बहनोई जसपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। मगर उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि रिपुदमन को किसने मारा।

रिपुदमन सिंह मलिक 1985 के एयर इंडिया ( फ्लाइट 182 ‘कनिष्क’) के आतंकवादी बम विस्फोट में आरोपी रहा है। कनाडा की अदालत ने उसे बरी कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि मलिक उन व्यक्तियों में से एक थे जिन पर ‘कनिष्क’ पर की गई बमबारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप लगा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.