फिल्म शमशेरा का टाइटल ट्रैक रिलीज

मुंबई। फिल्म शमशेरा का शमशेरा टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म शमशेरा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म शमशेरा का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है।

जोश से भरे इस गाने में रणबीर का रौबिला अंदाज सामने आया है। गाने की शुरुआत होती है खंजर है पीठ में गहरा, घना चाहे अंधेरा फिर भी जिद पे जिदा जो कहलाए वो शमशेरा…
वीडियो में रणबीर कपूर का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। रणबीर कोलंबे बाल, सफेद दाढ़ी वाले अवतार में देखा जा सकता है। वीडियो में रणबीर एक योद्धा की तरह कई दुश्मनों से लड़ते दिखाई दे रहे हैं।

इस गाने को सुखविंदर सिंह और अभिषेक नेलवाल ने गाया है, गाने को मिथुन ने कंपोज किया है और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। रणबीर कपूर ने बताया, ‘‘मैं जब भी शमशेरा का टाइटल ट्रैक सुनता हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

सुखविदर सिंह और अभिषेक नैलवाल द्वारा गाया गया यह टाइटल ट्रैक किंवदंती बन चुके शमशेरा को एक ट्रिब्यूट है। शमशेरा सिद्धांतों पर चलने वाला, एक आदर्शवादी, भलाई के काम करने वाला शख्स है, जो अपने कबीले के लिए जांबाजी से लड़ता है।

सुखविंदर और अभिषेक ने टाइटल ट्रैक में अपना सब कुछ झोंक दिया है और ऐसा पॉवरफुल सॉन्ग पेश किया है, जो शमशेरा के जोश पर पूरी तरह से खरा उतरता है। शमशेरा बड़ा ही शक्तिशाली योद्धा है, जिसकी वीरता के किस्से सुनाए जाते हैं।

फिल्म में जब भी यह ट्रैक बजता है, तो यह हिम्मत और धैर्य के जश्न मनाने का पल होता है। मुझे यकीन है कि लोग इस गाने को उतना ही पसंद करेंगे, जितना कि मैं इसे पसंद करता हूं।

गौरतलब है कि करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त, आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी की अहम भूमिका है।आदित्य चोपड़ा निर्मित यह फिल्म 22 जुलाई, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.