कुमारस्वामी ने  शाह पर कन्नड विरोधी रवैया का लगाया आरोप

बेंगलुरु:  कुमारस्वामी ने  अमित शाह पर कन्नड विरोधी रवैया रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि भद्रावती में आरएएफ की इकाई में शिलान्यास पट्टिका पर कन्नड को जगह क्यों नहीं दी गयी। इस मामले में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल पर निशाना साधते हुए कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि जो लोग अपनी भूमि और के सम्मान और मर्यादा की अनदेखी सहते हैं वे सरकार चलाने के लिहाज से उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर कन्नडिगा लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया। शाह ने शनिवार को शिमोगा जिले के भद्रावती के पास द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के नये बटालियन परिसर की आधारशिला रखी थी। इस दौरान येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और करजोल आदि उपस्थित थे। कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, शिलान्यास के अवसर पर लगाई गयी पट्टिका पर केवल हिंदी और अंग्रेजी में लिखा गया है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कर्नाटक में रखी गयी आधारशिला में कन्नड की अनदेखी की गयी है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शाह के कन्नड-विरोधी रुख को दर्शाता है और यह कन्नडिगा लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा, केंद्र की आरएएफ इकाई के लिए भूमि कर्नाटक ने दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.