नयी दिल्ली । एम्स में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव से राजनाथ सिंह ने बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। रक्षा मंत्री ने लालू यादव के शीघ्र स्वस्थ हो जाने की कामना की है।
लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स लाया गया है
आपको बता दें कि बुधवार देर शाम लालू यादव को पटना से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स लाया गया। बिहार के 74 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के साथ डॉक्टरों की एक टीम, उनकी एमबीबीएस डॉक्टर पुत्री एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती साथ थीं। उनकी पत्नी राबड़ी देवी और छोटे बेटे तेजस्वी यादव दिन में दिल्ली आ गए थे। वहीं, लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा था कि चिंता की बात नहीं है। लालू यादव ठीक होकर जल्द वापस लौटेंगे।