After Header-1

नैनीताल 23 बच्चे अनाथ, खास ध्यान देने के निर्देश

हल्द्वानी । जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने दावा किया है कि नैनीताल जिले में अभी तक 23 अनाथ बच्चे चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की देखरेख के लिए खास ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाल मन को पढऩे और उनकी समस्याओं का समाधान करने को कहा गया है।

यह जानकारी जिलाधिकारी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में एक बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया कि की चाइल्ड लाइन सलाहकार बोर्ड की बैठक में जरूरतमंद बच्चे की देखभाल, विकास, आधारभूत आवश्यकता पुनर्वास पर मंथन किया गया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी व्योमा जैन ने बताया कि इन बच्चों के पास दस्तावेज न होने के कारण आधार कार्ड बनाने में समस्या आ रही थी। जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति द्वारा बच्चों को सत्यापित कर तत्काल आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने, जनपद के निजी व सरकारी विद्यालयों में चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1908 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.