After Header-1

शाहरूख खान ओटीटी प्लेटफॉर्म एसआरके प्लस

मुंबई। शाहरूख खान अपना नया ओटीटी प्लेटफॉर्म एसआरके प्लस लेकर आ रहे हैं। शाह रुख खान निर्माता के तौर पर पहले ही ओटीटी स्पेस में सक्रिय हैं। शाहरुख खान की कम्पनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इमरान हाशमी स्टारर वेब सीरीज बार्ड आफ ब्लड के साथ 2019 में ओटीटी की दुनिया में दस्तक दे दी थी।

इसके बाद बेताल, क्लास आफ 83 और अब लव हॉस्टल के जरिए शाह रुख लगातार ओटीटी स्पेस में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। शाह रुख अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म एसआरके प्लस लेकर आ रहे हैं।शाहरूख ने इसका एलान सोशल मीडिया के जरिए किया।

शाहरुख के इस प्रोजेक्ट से निर्देशक अनुराग कश्यप भी जुड़े हुए हैं। शाहरुख ने यह जानकारी शेयर करते हुए ट्वीट किया, कुछ कुछ होने वाला है, ओटीटी की दुनिया में, जिसे सलमान ने रीट्वीट करते हुए लिखा- आज की पार्टी तेरी तरफ से शाह रुख। तुम्हारे नये ओटीटी ऐप एसआरके प्लस के लिए बधाई।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.