त्रिवेंद्र ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का एलान आज ही किया था, देखिए वीडियो

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज ही के दिन गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी। राजनीति नजरिए से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की यह घोषणा काफी अहम मानी गई है।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहाड़ के लोगों की भावनाओं का भी आदर किया। इस फैसले की चहुंओर प्रशंसा की गई। यह बात अलग है कि भाजपा बीते विधानसभा चुनाव में इसका उतना लाभ नहीं उठाया जितनी उम्मीद जताई जा रही थी।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यदि भाजपा बीते विधानसभा चुनाव के दौरान जनता में ग्रीष्मकालीन राजधानी की बात को प्रमुखता से रखती तो सारे समीकरण भाजपा के पक्ष में हो सकते थे लेकन ऐसा नहीं हो पाया।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस महत्वपूर्ण फैसले से विपक्ष भी चित हो गया था। लेकिन दुर्भाग्य यह रहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अपने इस बड़े काम को लेकर जनता के बीच नहीं जा पाई। बहरहाल, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा करके इतिहास तो बना ही दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.