After Header-1

रूसी हमले में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु पावर प्लांट में लगी आग

नयी दिल्ली। रूसी हमले में जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लग गई।प्लांट पर टैंकों और मिसाइलों से हमला किया गया है। इसके बार परमाणु प्लांट से आग और धुआं उठता नजर आ रहा है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर साइट पर विस्फोट होगा तो यह ‘चेरनोबिल परमाणु हासदे से 10 गुना ज्यादा बुरा’ होगा। यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस से हमले को रोकने का आग्रह किया ताकि आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों को आग बुझाने की अनुमति मिल सके।

एनरगोडार दिमित्रो ओरलोव के मेयर ने भी आग लगने की पुष्टि की। मेयर ने कहा,यूरोप में सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इमारतों और ब्लॉकों के दुश्मन द्वारा भारी गोलाबारी के परिणामस्वरूप, जापोरिज्जियापरमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लग गई है। उन्होंने इसे विश्व सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कहा, मैं इसे तुरंत रोकने की मांग करता हूं। जापोरिज्जियापावर प्लांट पर गोलाबारी बंद करो।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.