After Header-1

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले त्रिवेंद्र सिंह रावत

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक राजनीति नजरिए से अमित शाह और त्रिवेंद्र सिंह रावत की आज हुई मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ने त्रिवेंद्र से वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष रूप से चर्चा की है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अमित शाह के साथ त्रिवेंद्र की पहली मुलाकात है। सूत्रों ने बताया कि त्रिवेंद्र की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी होने की संभावना है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.