प्रधानमंत्री ने 75% आबादी का टीकाकरण पूरा होने पर लोगों को दी बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड -19 टीके की दोनों डोज दिये जाने की सफलता पर लोगों को बधाई दी।

मोदी कहा, सभी वयस्कों में से 75 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण पूरा हो गया हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे नागरिकों को बधाई।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।

इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट में किया, ‘‘75 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी का टीकाकरण हुआ पूरा। सभी के प्रयास से हम कोविड -19 को हरा देंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार देश में जारी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड -19 टीकाकरण 165.70 करोड़ से अधिक हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.