नक्सली और पुलिस मुठभेड़ में 2 ग्रामीण समेत एक नक्सली मारा गया

गयाः डोभी प्रखंड के महुआरी  में  छठ पूजा के मौके पर नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था।नृत्य कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया।नक्सलियों के हमले में मौके पर दो ग्रामीणों को गोली लगने से मौत ही गया।जबकि एसएसबी और पुलिस कार्यवाई में नक्सली का एक जोनल कमांडर भी मारा गया।बाराचट्टी थाना क्षेत्र के महुआरी गाँव मे आयोजित नृत्य कार्यक्रम में अचानक देर रात नक्सलियों जे द्वारा अंधा धुंध फायरिंग में दो ग्रामीण गवइया निवासी बीरेंद्र यादव जो नदरपुर पंचायत के मुखिया के देवर है।वही दूसरा बेला निवासी जयराम यादव को गोली लगने से मौत हो गई।वही पुलिसिया कार्यवाई में नक्सली का जोनल कमांडर आलोक सिंह को गोली लगने से मौत ही गया। जानकारी के अनुसार लगभग 100 राउंड फायरिंग हुई है।पुलिस ने घटना स्थल से एक एके 47,एक इसास रायफल,और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।पुलिस के अनुसार आलोक यादव नक्सलियों का सक्रिय सदस्य था जिसपर 10 लाख का इनाम था।तीनो का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.