CM केजरीवाल 21 नवंबर को आएंगे उत्तराखंड, रोड शो में होंगे शामिल

देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री(CM) अरविंद केजरीवाल 21 नवंबर को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार आएंगे। केजरीवाल हरिद्वार में रोड शो में शामिल होने के साथ ही कई बैठकों में शिरकत करेंगे।

उनके दौरे लेकर आप की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि इस महीने आप पार्टी के बडे़ नेताओं ने उत्तराखंड के कई अलग-अलग इलाकों में दौरे किए हैं। अब आप के शीर्ष नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपने एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचेंगे।

जहां वो आयोजित होने वाले एक रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल मीडिया से रु-ब-रु होंगे। इसके बाद वो आप कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी करेंगे। जिसके लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में पार्टी के नेता राज्य के दौरे पर हैं।इससे पहले मनीष सिसोदिया दो दिवसीय दौरे पर आए थे। अरविंद केजरीवाल केदौरे को लेकर आप कार्यकर्ता बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अरविंद केजरीवालके इस दौरे को लेकर आप कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.