उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल पर्यवेक्षक नियुक्त

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी। बघेल को तत्काल पदभार ग्रहण करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव है और  बघेल को पार्टी की प्रदेश प्रभार प्रियंका गांधी वाड्रा का करीबी माना जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में उनके समर्थक विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और लगातार कांग्रेस नेतृत्व पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।  बघेल समर्थक 25 विधायक पहले से ही दिल्ली में मौजूद थे लेकिन कल छह विधायक तथा आज चार और विधायक दिल्ली पहुंचे हैं।

ये विधायक राष्ट्रपिता महात्मागांधी की समाधि राजघाट भी बापू को जयंती पर श्रद्धांजलि देने भी गए। भूपेश समर्थक विधायकों की दिल्ली में मौजूदगी को मुख्यमंत्री का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। बघेल समर्थक विधायक नेतृत्व को संदेश दे रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोई विकल्प नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.