After Header-1

पंजाब में संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश

चंडीगढ़। सीमावर्ती पंजाब में संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिया गया।पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर एक उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें राज्य की आंतरिक सुरक्षा के मौजूदा हालात की समीक्षा की।

बैठक ऐसे समय में हुई है जब राज्य में ग्रेनेड और आरडीएक्स के साथ भरे टिफिन बॉक्सों की बरामदगी के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद भी बरामद हो रहे हैं,। यह देश विरोधी ताकतों की राज्य में कानून व्यवस्था को भंग करने साजिश के संकेत हैं।

सहोता ने कहा कि पंजाब पुलिस आतंकवाद और देश विरोधी ताकतों से निपटने के लिए अलग-अलग ढंग अपनाकर बहुत बढिया काम कर रही है और इस संबंध में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार है। डीजीपी ने त्योहारों के चलते चौकसी बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए इंटेलिजेंस अधिकारियों को 24-घंटे चौकस रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथों में लेने की अनुमति न दी जाये और यदि कोई भी व्यक्ति हिंसक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्ती से निपटा जाये और तुरंत फौजदारी केस दर्ज किया जाये।

सहोता ने पंजाब के लोगों को हर समय सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि यदि उनको रेलों, बसों या रैस्टोरैंटों सहित कहीं भी कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु के बारे में पता चलता है तो तुरंत पुलिस को 112 या 181 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी जाये। एडीजीपी आर.एन. ढोके ने डीजीपी को हाल ही में राज्य में हुई आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों से भी अवगत करवाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.