After Header-1

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी का निधन

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी का दिल का दौरा

पड़ने से निधन हो गया।

गुरुवार रात में ही निधन हो गया।75 वर्षीय मुखर्जी पिछले कई दिनों से बीमार थे। कल शाम में अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और कुछ देर बाद उनका निधन हो गया।

सुब्रत मुखर्जी पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री भी थे। मुखर्जी के पास तीन और विभागों का प्रभार भी था।सुब्रत के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा,  मैं यकीन नहीं कर सकती हूं कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं। वह पार्टी के एक समर्पित नेता थे। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई नेताओं ने सुब्रत मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.