After Header-1

प्रधानमंत्री पहुंचे केदारनाथ धाम, 250 करोड़ की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ धाम पहुंचे। मोदी ने केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना शुरू की। प्रधानमंत्री 250 करोड़ रुपये की

केदारपुरी पुनर्निर्माण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। एक महीने के भीतर मोदी दूसरा दौरा है।  इस मौके पर देश के सभी 12 ज्योतिर्लिगों में एक साथ पूजा-अर्चना की गयी , जिसका लाइव प्रसारण किया गया।

प्रधानमंत्री आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति और समाधि का अनावरण करेंगे। यह समाधि 2013 की बाढ़ आपदा में क्षतिग्रस्त हो गयी थी जिसका पुनरोद्धार किया गया है।

इसके अलावा वह 320 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री का सीएम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया स्वागत

इससे पहले देहरादून स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत  सिंह , मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव एसएस संध ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.