After Header-1

राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 152वीं जयंती आज, मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली।राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 152वीं जयंती आज। राजघाट पर गांधी समाधि में सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता

देश की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश ने उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा दिया है। उनका अतुलनीय योगदान अविस्मरणीय है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। अगर पूरी दुनिया में भारत का नाम सम्मान से लिया जाता है तो इसके लिए सबसे पहला श्रेय महात्मा गांधी को जाता है। अहिंसा और सत्य के पुजारी गांधी की 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.