After Header-1

दिल्ली में दुर्गा पूजा की अनुमति, छठ पर्व पर लगा प्रतिबंध

नयी द‍िल्‍ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस साल दुर्गा पूजा समारोह आयोजन की अनुमति तो दे दी है। लेकिन छठ पूजा के सार्वजन‍िक रूप से आयोजन पर प्रत‍िबंध लगा द‍िया गया है। छठ पूजा स‍िर्फ लोग अपने घरों में ही मना सकेंगे। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के एहत‍ियातन यह कदम उठाए गए हैं।

डीडीएम के सीईओ और द‍िल्‍ली के मुख्‍य सच‍िव व‍िजय कुमार देव की ओर से जारी क‍िए गए आदेशों के मुताब‍िक, द‍िल्‍ली में सार्वजन‍िक तौर पर या फिर पब्‍ल‍िक ग्राउंड, नदी या घाट और मंद‍िर आद‍ि में छठ पूजा समारोह का आयोजन नहीं होगा। साथ ही लोगों का सलाह दी गई है क‍ि वह आस्‍था के इस पर्व को अपने घरों में रहकर ही मनाएं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.