कंगना और रंगोली को पुलिस ने फिर भेजा समन

नई दिल्ली: अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को समन किया है। मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत और रंगोली चंदेल को समन भेजकर उन्हें 23 व 24 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन पर उपस्थित होने को कहा है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.