After Header-1

कपिल सिब्बल को लेकर पार्टी में बढ़ती ही जा रही है नाराजगी

नई दिल्ली:   कांग्रेस संसदीय कमेटी के मेंबर और पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी कपिल सिब्बल पर निशाना साधा है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि किसी को भी बिना कुछ किए बोल देना आत्मनिरीक्षण नहीं होता। अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, “कपिल सिब्बल पार्टी और आत्मनिरीक्षण को लेकर वैसे तो बहुत चिंतित रहते हैं, उन्होंने इसको लेकर बात भी की थी, लेकिन हमने उन्हें (कपिल सिब्बल) बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात चुनावों में चुनाव प्रचार करते हुए नहीं देखा।” अधीर रंजन चौधरी का इशारा साफ है कि जब कपिल सिब्बल चुनावों में प्रचार के दौरान नजर नहीं आते तो उन्हें पार्टी के लिए इस तरह की बात नहीं कहनी चाहिए। पार्टी नेताओं के निशाने पर हैं कपिल सिब्बल आपको बता दें कि अधीर रंजन चौधरी से पहले मंगलवार को ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने भी कपिल सिब्बल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कपिल जी को मीडिया से बात करने की बजाए पार्टी अध्यक्ष से बात करनी चाहिए थी, इस तरह मीडिया में पार्टी के अंदरूनी मुद्दों का जिक्र करने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। अधीर रंजन चौधरी से पहले अशोक गहलोत ने भी यही बात कही थी कि कपिल सिब्बल को पार्टी के अंदरूनी मामले मीडिया के सामने नहीं लाने चाहिए थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.