रायबरेली पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा, हनुमान मंदिर में की पूजन अर्चना

रायबरेल। रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा । हनुमान मंदिर में पूजन अर्चना की। पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची। रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

राबरेली पहुंचने के बाद प्रियंका ने बछरांवा स्थित चूरूवा सीमा पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चना की। उसके बाद वह रायबरेली के भुये मऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गई।

श्रीमती प्रियंका वाड्रा अपने रायबरेली दौरे के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर नई रणनीति पर मंथन करेंगी। पार्टी सूत्रों के के अनुसार  रात्रि विश्राम के बाद दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रियंका आम जनता से मुलाकात करने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएगी। राज्य विधानसभा चुनाव में अब समय कम बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी अपनी रणनीति बनाने और तैयारियों में जुट गई हैं। इसीलिए कांग्रेस महासचिव का रायबरेली दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.