लगातार हो रही बारिश से पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी, होटल जमीदोंज

देहरादून। राज्य में हो रही लगातार बारिश जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बता दें कि लगातार हो रही बारिश से पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी हैं। आज जोशीमठ के सेलंग में चार मंजिला रघुबीर होटल जमीदोंज हो गया। बरती गई सतर्कता के कारण कोई अप्रिय घटना नही घटी।होटल के नीचे भूस्खलन होता देख प्रशासन ने समय रहते होटल को खाली करवा दिया था।जिसके कारण बड़ा हादसा हाने से बच गया। ग्रामीणों क्षेत्रों की सड़कें बंद पड़ी हुई हैं।जगह जगह भूस्खलन जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.