यमन में सेना की कार्रवाई में मारे गये 45 हौती विद्रोही

सना। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों  में 45 हौती विद्रोही मारे गये। सैन्य सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी जिले सिरवाह में हवाई हमले में एक विद्रोही अस्थायी संचालन कक्ष को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गये। उन्होंने बताया कि सिरवाह के दक्षिण में स्थित राहाबा जिले में विद्रोही लड़ाकों को ले जा रहे कई पिकअप वाहनों को निशाना बनाकर किये गये हवाई हमलों में 20 से अधिक लोग मारे गये।

सेना ने राहाबा जिले में अल-बयाद और अल-अबजख के पहाड़ों में हौती विद्रोहियों द्वारा अपने ठिकानों के तीन दिशाओं से शुरू किये गये भीषण हमले को विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि सेना की जवाबी कार्रवाई में 13 विद्रोही मारे गए, जबकि दर्जनों भाग खड़े हुए। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दोनों पहाड़ों और राहाबा जिले के अधिकांश हिस्सों पर पिछले हफ्ते सेना ने कब्जा कर लिया था। इस बीच, हौती विद्रोहियों द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी ने बताया कि सिरवाह और राहाबा में हौती ठिकानों पर सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 11 हवाई हमले किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.