अली अब्बास जफर की फिल्म में काम करेंगी भूमि पेडनेकर-शाहिद कपूर

मुंबई। निर्देशक अली अब्बास जफर की अपकंमिग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम करती नजर आ सकती है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नयी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहिद के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। भूमि इस फिल्म में फीमेल लीड किरदार निभाएंगी।

कहा जा रहा है कि भूमि को जल्द ही फिल्म में शामिल किया जा सकता है। एक फ्रेश जोड़ी होने के नाते शाहिद और भूमि फिल्म के लिए परफेक्ट हैं। यह फिल्म एक विदेशी फिल्म की रीमेक होगी, जो एक थ्रिलर है। फिल्म की शूंटिंग इस साल के अंत में अबू धाबी में शुरू होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.