Tokyo Olympics:कांस्य पदक जीतने से चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम, भावुक हुईं भारत की बेटियां

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने से भारतीय महिला हॉकी टीम चूक गई। इस कांटे के मुकाबले में भारत को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि भारतीय टीम इस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही। टीम से नवजोत ने भरपूर कोशिश की थी। हालाँकि भारतीय टीम ने अपना जोरदार प्रदर्शन दिया और दोनों टीमें बराबरी पर भी रही। भारत ने ब्रिटेन को 3-2 से पीछे छोड़ा था लेकिन कुछ सेकेंड हाफ में ब्रिटेन की टीम ने वापसी की और चौथा गोल दागकर भारत को पीछे कर दिया। भारत की तरफ से गुरजीत कौर और वंदना कटारिया ने दो और एक गोल दागा। खिलाड़ियो के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.