कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने प्रदेश प्रभारी गौतम कल से नैनीताल में

पुष्प वर्षा से करेंगे भाजपा कार्यकर्ता स्वागत, बैठक में तैयारियां पूरी

हल्द्वानी । मिशन 2022 फतह करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश राजनीतिक प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम शनिवार से नैनीताल के दौरे पर आ रहे हैं। गौतम कालाढूंगी और लालकुआं विस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।
बृहस्पति को यह जानकारी जिलाध्य प्रदीप बिष्ट ने एक बैठक के बाद दी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी का शानदार स्वागत करने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि गौतम शनिवार को कालाढूंगी व अगले दिन लालकुआं विस के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि गौतम पहली बार हल्द्वानी आ रहे हैं। उनकी अगवानी और ढोल नगाड़ों की धुन पर स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में पुष्प वर्षा की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.