तीरथ सिंह रावत 7 अगस्त से गढ़वाल दौरे पर जाएंगे

नयी दिल्ली।गढ़वाल सांसद तथा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड तीरथ सिंह रावत 7 अगस्त से दो दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान रावत 8 अगस्त को गोचर चमोली में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सहभाग कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करेंगे और चमोली,रुद्रप्रयाग और श्रीनगर में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.