After Header-1

कोरोना संकट : सुनील शेट्टी की नई पहल ‘दवा भी दुआ भी’,लोगों तक पहुंचाएंगे दवाइयां

मुंबई।कोरोना काल में सभी लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए। ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी लोगों की खूब मदद की और लगातार कर रहे हैं। अब खबर है कि बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी ने कोरोना संकट के समय में एक नई पहल ‘दवा भी दुआ भी’ शुरू की है जिसके तहत जरूरतमंद मरीजों तक मुफ्त में सही दवाइयां पहुंचेंगी।  बॉलीवुड के कई स्टार्स कोरोना संकट के समय लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे हुए हैं।

सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी नई पहल ‘दवा भी दुआ भी’ के बारे में लोगों को बताया है। वीडियो में सुनील शेट्टी ने कहा, ‘‘एक कम्युनिटी से बड़ी कोई ताकत नहीं है, बदलाव लाने की जो खोज रही है कि उसे क्या चाहिए। मैं ‘दवा भी दुआ भी’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं, यह एक पहल है जो बीडीआर फार्मा और मेरी टीम एफटीसी टैलेंट ने शुरू की है।

हम इससे ये कंफर्म करेंगे कि सही दवाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।यह बहुत कठिन समय है। आज सभी को प्रार्थना और दवा की समान आवश्यकता है। मैं सुनील शेट्टी, बीडीआर फार्मास्युटिकल्स के कोलैबरेशन से एक नई पहल ‘दवा भी दुआ भी’ शुरू कर रहा हूं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.