केमिकल प्लांट में आग, अब तक 18 लोग की मौत

पुणे।महाराष्ट्र के पुणे में एक केमिकल प्लांट में आग लग गई है। इस आग की चपेट में आकर 18 लोग मारे गए। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना सोमवार पिरानगट गांव के पास स्थित एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित एक निजी फैक्ट्री में घटी। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में काम करने वालों को बचने का मौका तक नहीं मिला।

जो लोग मारे गए हैं, उनमें से अधिकांश ने दम घुटने से दम तोड़ा है। पुणे ग्रामीण पुलिस कंट्रोल के एक अधिकारी ने कहा कि फैक्ट्री में अभी भी 10 लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं क्योंकि इतने ही लोग लापता हैं।

इससे पहले, तहसीलदार अभय चौहान ने कहा कि अब तक 18 लोगों की जान गई है और राहत तथा बचाव कार्य पूरी तेजी से जारी है।एमआईडीसी, मुलशी से फायर ब्रिगेड की टीमें तथा आपदा बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फैक्ट्री में आग लगने के बाद पुरुष कामगार भागने में सफल रहे। लोगों को बचाने क प्रयास में परिसर के एक हिस्से को बुलडोजर से गिराना भी पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.