धर्मेंद्र ने पूल में किया वाटर एरोबिक्स, ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो

मुंबई।बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने प्रशंसकों को मजबूत और स्वस्थ रहने के लिए महामारी के दौरान काम करना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र ने फिट रहने के लिये योग और वाटर एरोबिक्स शुरू कर दी है।

धर्मेन्द्र इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनकी फिटनेस का कमाल देखा जा सकता है। धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने फार्म हाउस के छोटे-से स्विंमि्ंग पूल के अंदर वाटर एरोबिक्स करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने लिखा, दोस्तों, उसके आशीर्वाद और आपकी शुभ कामनाओं के चलते, मैंने योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइजÞ के साथ वाटर एरोबिक्स शुरू कर दी है। सेहत ऊपर वाले की ऐसी नेमत है, जो चलती रहनी चाहिए। ख़ुश, तंदुरुस्त और ताकतवर रहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.