डा . निशंक की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक की तबियत एकाएक बिगड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अभी हाल ही में निशंक कोरोना संक्रमित भी हुए थे।

जानकारी के मुताबिक तबियत गंभीर होने की वजह से डा . निशंक के स्वास्थ्य पर एम्स के डाक्टरों की टीम नजर रखे हुए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्धन ने एम्स जाकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.