BCCI की बैठक हुआ फैसला, UAE में ही होगा आईपीएल

नयी दिल्ली।  बीसीसीआई ने फैसला किया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शेष बचे मैचों का आयोजन इस वर्ष सितम्बर अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा।शनिवार को संपन्न हुई BCCI की  बैठक में आईपीएल के आयोजन को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं।

भारत में सितम्बर अक्टूबर में मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल के शेष बचे 31 मैचों को यूएई में कराने का फैसला  लिया है। बीसीसीआई ने इसके अलावा भारत में अक्टूबर नवम्बर में होने वाले टी-20 विश्व कप को आयोजित करने के लिए क्रिकेट की विश्व संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी से और समय मांगने का फैसला किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.