शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी निकिता बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

देहरादून: पुलवामा में आतंकवादियों से एनकाउंटर में शहीद हुए शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर विभूति शंकर ढोंढ़ीयाल की पत्नी श्रीमति नीतिका बतौर लेफ्टिनेंट आधिकारिक तौर पर सेना में शामिल हो गईं हैं।

शनिवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने उनके कंधे पर सितारे लगाकर उनको बधाई दी

मेजर विभूति ढौंढियाल 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उनके शहीद होने के बाद उनकी पत्नी निकिता ने पति के सपने को पूरा करने के लिए सेना में जाने का मन बनाया। निकिता ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वूमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी। जिसमें वह पास हो गई थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.