After Header-1

अल बद्र का आतंकवादी गिरफ्तार

Al Badr terrorist arrested

जम्मू पुलिस ने  बस स्टैंड पर आईईडी रखने के लिए युवकों को उकसाने के मामले में अल बद्र के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकवादियों ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए भीषण हमले की ही तरह इस वर्ष भी बड़ा हमला करने के मकसद से जम्मू बस अड्डे पर आईईडी रखा था। खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों की सतर्कता से विस्फोट होने से पहले ही आईईडी बरामद कर लिया गया। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश  ने  बताया कि पुलवामा में नेहमा के बटबाग हनिपोरा निवासी राह हुसैन भट को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि भट के खिलाफ बस स्टैंड थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह अल बद्र का एक सक्रिय आतंकवादी एवं नये भर्ती हुए युवकों को उकसाकर वारदातों को अंजाम देता रही है। वह आतंकवादियों को साजो-सामान भी मुहैया कराता रहा है। बताया कि जम्मू में आईईडी विस्फोट की साजिश रचे जाने के दौरान वह पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों से सीधे सम्पर्क में था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.