नवनियुक्­त शिक्षकों का समय से वेतन भुगतान करने का निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्­यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्­च प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्­त शिक्षकों का वेतन भुगतान समय से किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि नवनियुक्­त शिक्षकों के दस्­तावेजों का सत्­यापन कार्य जल्­दी पूरा किए जाए। सत्­यापन में देरी होने पर सम्­बंधित अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रदेश में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए योगी सरकार ने पिछले साल बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इनको प्रदेश के 1.5 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों में तैनाती दी गई है। दस्­तावेजों के सत्­यापन की वजह से शिक्षकों का वेतन निकलने में दिक्­कत हो रही है। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से करीब 60 प्रतिशत नवनियुक्­त शिक्षकों के दस्­तावेजनों का सत्­यपान कार्य पूरा कर उनको वेतन दिया जा रहा है।

शेष शिक्षकों को वेतन दिए जाने की मांग शिक्षक संगठनों ने मुख्­यमंत्री से की थी। इस पर कड़ा रूख अपनाते हुए मुख्­यमंत्री ने नवनियुक्­त शेष शिक्षकों के दस्­तावेजों का सत्­यापन जल्­द पूरा किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.