After Header-1

महिलाओं के 33% आरक्षण पर कुसुम कंडवाल ने जताई खुशी, पीएम मोदी का जताया आभार

देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने का उनका संकल्प सराहनीय है।

कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं को समाज में समान अधिकार और निर्णय लेने की स्वतंत्रता दिलाना देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा में आगे लाने के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिया जाना महिला राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं की दशकों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त होने की उम्मीद जगी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाना है।

महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से महिलाएं राजनीति और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में अपनी उचित भागीदारी की मांग करती रही हैं। ऐसे में महिलाओं को विधायी संस्थाओं में प्रतिनिधित्व देने की पहल उनके नेतृत्व को नई मजबूती प्रदान कर सकती है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभ देना नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से न केवल लोकतंत्र मजबूत होगा, बल्कि समाज के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

कुसुम कंडवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयास देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला साबित होंगे।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.