After Header-1

‘मन की बात’ के 140वें संस्करण में पीएम मोदी ने किन मुद्दों पर दिया संदेश? सीएम धामी ने भी की अपील

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण सुना। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करने वाला प्रभावी माध्यम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और समाज के लिए प्रेरणादायी प्रयासों को देशभर के सामने रखते हैं। इससे न केवल ऐसे प्रयासों को पहचान मिलती है, बल्कि अन्य लोगों को भी समाज और राष्ट्र के हित में काम करने की प्रेरणा मिलती है।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के 140वें संस्करण में नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। इन विषयों को समाज के वर्तमान संदर्भ में महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार नागरिक ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव तैयार करते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता भी जरूरी है। विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों को इस दिशा में मिलकर प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार होता है। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। वे अपने ज्ञान और व्यवहार के माध्यम से समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में दिए गए प्रेरणादायी संदेशों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रत्येक नागरिक राष्ट्र की प्रगति और समाज की बेहतरी में अपना योगदान दे सकता है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.